परिचय
परिचय
राष्ट्र हिन्दी सेवा संघ, दिल्ली सरकार से पंजीकृत एक शैक्षिक, सामाजिक और गैर-लाभकारी संस्था है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समृद्ध और सशक्त बनाना है।
पिछले कुछ वर्षों से संघ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा पर आधारित परीक्षाओं का सफल आयोजन कर रहा है। मातृभाषा और राजभाषा हिंदी के विकास के लिए कार्य करते हुए हमें गर्व महसूस होता है।
संघ लगातार यह प्रयास कर रहा है कि छात्रों तक हिंदी भाषा का सरल, सुगम और वैज्ञानिक रूप पहुँचे। हमारा लक्ष्य न केवल हिंदी व्याकरण के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाना है, बल्कि उन्हें मानक हिंदी का ज्ञान देकर उनकी बौद्धिक क्षमता को भी निखारना है।
राष्ट्र हिन्दी सेवा संघ शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, बौद्धिक विकास और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रोत्साहित करता है। हम छात्रों की मदद करना चाहते हैं ताकि वे केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाएँ और आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।